Header Banner

ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

BY — March 1, 2014

Police_capउदयपुर। नाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म को लेकर एक ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुम्हारिया खेड़ा गांव के व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था कि पिछले दिनों उसकी पुत्री मजदूरी के लिए उदयपुर गई थी। शाम को वह ऑटो से गांव लौट रही थी कि आखिरी सवारी को देख ऑटो चालक पीपलवास निवासी कैलाश पुत्र रामा गमेती उसे अपने साथ केली गांव ले गया जहां रात भर उसे ऑटो में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसकी पुत्री को वहीं पर छोडक़र वह फरार हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उसकी पुत्री गांव पहुंची लेकिन डर के मारे घर नहीं गई तथा रिश्तेदार के यहां पहुंच गई। अगले दिन वह सीधे उदयपुर मजदूरी के लिए पहुंच गई। शाम को फिर घर नहीं लौटी तो पिता ढूंढते हुए उदयपुर आया तथा पूछा तो उसने सारी बात उगल दी। इस पर पीडि़ता को लेकर वह थाने गया तथा मामला दर्ज कराया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply