स्वेच्छा से संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल की शिकायत

BY — March 1, 2014

blackmailउदयपुर। गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती पर स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनवाने के बाद अपने साथियों के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने तथा धमकदी देकर पैसे ऐंठने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोडी निवासी गणेशसिंह पुत्र देवीसिंह ने मामला दर्ज कराया कि पिछले दिनों वह गांव से गोगुंदा जा रहा था। इस दौरान बरोडिया चौकी के पास एक कार में तीन युवक और एक युवती ने उसे रोका। उन्होंने अपनी कार खराब होने की जानकारी दी तथा कहा कि युवती को ईसवाल तक लिफ्ट देने को कहा। जिस पर उसने युवती को बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में युवती ने उसे ईसवाल की बजाय गोगुंदा बाईपास पर उतारने को कहा और बताया कि उसे अपनी बहन के पास जाना है। इसी दौरान युवती ने अपनी बहन को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा और स्वयं के नंबर पर रिंग मारकर उसके नंबर ले लिए। गोगुंदा मोड पर युवती को उतारने के बाद वह चल गया था। शाम को युवती ने उसे मोबाइल किया और बात की। इसके बाद युवती लगातार उसे फोन करती रही लेकिन उसने फोन रिसिव नहीं किया। इसके बाद युवती ने दूसरों से फोन किया और उसे उदयपुर आकर मिलने को कहा। सोलह फरवरी को उदयपुर आते समय इस युवती ने उसे साईफन चौराहे पर रूकवाया तथा एक होटल में बैठकर बातें करने लगी। इसी दौरान वहीं तीन युवक आए और उसके साथ इस युवती को लेकर उससे विवाद करने लगे। वह जाने लगा तो उन्होंने युवती को बेदला माताजी तक छोडऩे के लिए कहा।
युवती के  कहने पर वह उसे अम्बेरी ले गया तथा वहां उन्होंने खाना खाया। लौटते समय युवती ने उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहा और उसकी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह घर लौट आया। इसके दो दिन बाद युवती फिर उसे गोगुंदा में मिली और वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दिया। जिसके बाद वह युवती को छोडक़र घर लौट रहा था कि वहीं तीनों युवकों ने उसे रोका त्था उस पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसकी जेब से दस हजार रुपए तथा कान से सोने की मुरकी छीनने लगे। इस पर विवाद बढ़ा तो लोग एकत्र हो गए तथा वे युवती के साथ फरार हो गए। इसके बाद युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उससे दो लाख रुपए की मांग की। जिस पर उसने डर की वजह से खाते से दो लाख रुपए निकाल युवती को दे दिए। इसके बाद युवती और तीन लाख रुपए की मांग करने लगी। नहीं देने पर उसने जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *