Header Banner

निराश्रित बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट

BY — March 3, 2014

030301उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्व विद्यालय के संघटक जनशिक्षण एवं विस्तार निदेशालय के अन्तर्गत संचालित विजया मां मंगल भारती केन्द्र बेदला पर निराश्रित छात्रावास के बच्चों के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने किया।

इस दौरान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, डॉ. सरोज गर्ग, डॉ. अमित बाहेती भी मौजूद रहे। केन्द्र प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र राजोरा ने बताया कि निराश्रित बच्चों के लिए शुद्ध पानी के लिए डॉ. अमित बाहेती ने वाटर कूलर भेंट किया। प्रो. गर्ग ने कहा कि आदर्श नागरिक तैयार करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान, प्रमाण अथवा डिग्री के लिए न होकर सम्पूर्ण मानवता के विकास के लिए आवष्यक है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास में विद्यापीठ के जनभारती केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति से ही बालकों की शिक्षा को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। संचालन रोहित कुमावत ने किया। धन्यवाद सरिता मेनारिया ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply