Header Banner

एक घंटे में निखर गई बावड़ी

BY — March 3, 2014

बेदला स्थित बावड़ी पर छात्रों ने किया श्रमदान

030302उदयपुर। बेदला स्थिति जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्व विद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीएड के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को बेदला की ऐतिहासिक बावड़ी पर श्रमदान किया।

030303प्रभारी डॉ. सरोज गर्ग ने कहा कि बावड़ी पूरी तरह से गंदगी से अटी हुई थी जिसे विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर एक घंटे में ही बावड़ी के मूर्तरूप को निखार दिया और ग्रामीणों से अपील की कि वे पानी की महत्ता समझें और पूरी तरह साफ रखे। इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र राजोरा, डॉ. रेणु हिंगड़,  हरीश मेनारिया, रोहित कुमावत, डॉ. सरिता मेनारिया आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply