कच्चे दूध की खरीद मूल्य में वृद्धि

BY — March 3, 2014

20 रुपए किलो फैट बढ़ाया

030304उदयपुर। उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. उदयपुर द्वारा त्योहारों के मददेनजर उदयपुर एवं राजसमंद जिलें के दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिये कच्चे दूध के खरीद मूल्य में 20 रुपए किलो फेट की वृद्धि की है।

11 मार्च से 500 रुपए प्रति किलो फैट की दर एवं 2 रुपए प्रतिलीटर मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत अतिरिक्त दिया जाएगा। इससे सहकारी व्यवसाय से जुडे़ 523 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के लगभग 32000 पशुपालक लाभान्वित होंगे। साथ ही राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं आरसीडीएफ जयपुर द्वारा नेशनल डेयरी प्लान के तहत 1.19 करोड़ रूपये का ग्रामीण स्तर दुग्ध संकलन प्रोग्राम एवं 1.92 करोड़ रूपये का राशन बेलेन्सिंग कार्यक्रम स्वीकृत हुआ है। इससे दोनों जिलों के पशुपालक लाभान्वित होगें, जिसके क्रियान्वयन का कार्य प्रगति पर है।
इस वित्तीय वर्ष मे स्वच्छ दुग्ध उत्पादन एवं दूध की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये 40 बल्क मिल्क कूलर (50 हजार लीटर क्षमता के ) 4 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न दुग्ध उत्पादक समितियों पर स्थापित किये जाने का कार्य प्रगति पर है। संघ के प्रबंध संचालक डॉ. एम पी चौधरी ने बताया कि वर्तमान मे संघ द्वारा 90000 किलो दूध प्रतिदिन संकलित किया जा रहा है एवं लगभग 92000 लीटर ताजा, शुद्व एवं पाश्चुराइज्ड पैक दूध उदयपुर एवं राजसमंद शहर एवं आसपास के कस्बोंव व ग्रामीण क्षेत्रों मे उचित मूल्य में प्रतिदिन वितरित किया जा रहा है। साथ ही दूध से निर्मित घी एवं दुग्ध उत्पाद/शीतल पेय फ्लवर्ड मिल्क, लस्सी, श्रीखंड पनीर आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विक्रय मूल्यों मे कोई परिवर्तन नही किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *