Header Banner

वाट्स अप पर डाली थी अश्लील क्लीपिंग

BY — March 7, 2014

अहमदाबाद निवासी युवती की आत्मपहत्या पर मां ने दर्ज कराया मामला

rapeउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गत दिनों एक कॉलेज में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती की मां ने चार जनों के खिलाफ उसकी पुत्री की अश्लील क्लिपिंग बनाकर वाट्स अप पर डालने और इससे प्रताड़ित होकर पुत्री द्बारा आत्महत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।

गौरतलब है कि गत दिनों प्रतापनगर स्थित एक डेंटल कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवती की मां की ओर से कॉलेज प्रशासन और हॉस्टल वार्डन सहित कुछ छात्र-छात्राओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए कई मामले दर्ज करवाए है। अब मृतका की मां की ओर से एक ओर मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें उसने कॉलेज मेंे पढ़ाई करने वाले कुशाल पुत्र प्रवीण पटेल निवासी बसंत विहार अहमदाबाद, कलेत्रा पुत्री किशोर भाइ्र निवासी भरूच, करीना पुत्री गिरिश पटेल निवासी घोडियार शहपुरा गुजरात और वार्डन नीता पत्नी मुकेश शाही निवासी रामगंज अजमेर को शामिल किया गया है। जिसमें बताया कि कलेत्रा नामक युवती ने उसकी पुत्री के अश्लीशल फोटो अपने मोबाइल में खींचे थे जिसमें आरोपी कुशाल ने भी साथ दिया था। इसके बाद इन फोटो को करीना और नीता की सहायता से वाट्स अप की सहायता से पूरे शहर और कॉलेज में फैला दिए थे। इससे लोग उसकी पुत्री को ताना देने लगे थे, जिससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply