Header Banner

दोस्ती के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज

BY — March 7, 2014

Police_capउदयपुर। भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दोस्ती के लिए दबाव बनाने और घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक नगर की युवती ने सत्यनारायण मंदिर के पास अलीपुरा निवासी प्रदीप यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया जिसमें बताया कि वह क्षेत्र के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने जाती है। आरोपी उसका पीछा करता तथा उसे रास्ते में रोककर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है। यह बात उसने पहले परिजनों को बताई तो उन्होंने युवक को समझाया। इस पर भी आरोपी नहीं माना और कुछ समय पूर्व रात को वह उसके मकान की छत से होकर कमरे में आ गया तथा युवती से छेड़छाड़़ करने लगा। युवती के चिल्लाने पर भाग गया। इसके बाद भी आरोपी उसे कई बार फोन कर उससे बात करने के लिए जोर देने लगा। इस पर युवती के पिता ने युवक को पिता को घर बुलाया तथा सारी बात उन्हेंे बताई। युवक के पिता को आश्वासन देने के बाद भी वह नहीं माना और उसकी छेड़छाड़ की प्रवृत्ति नहीं रूकी तब युवती ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply