Header Banner

मेहता पंचतत्व में विलीन

BY — March 8, 2014

080315उदयपुर। पूर्व विदेश सचिव जगत मेहता आज पंचतत्व् में विलीन हो गए। उनके पुत्रों के अमेरिका से आने के बाद शनिवार सुबह अशोकनगर मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विद्या भवन, सेवा मंदिर सहित शहर के कई नागरिक उपस्थित थे।

080316लम्बी बीमारी के बाद 92 वर्ष की आयु में मेहता का मोहता पार्क स्थित निवास में गुरुवार को उनका निधन हो गया था। अंतिम यात्रा में ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद रघुवीर मीणा, वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भींडर, संभागीय आयुक्तर वैभव गालरिया, आईजी गोविंद नारायण पुरोहित, जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर, एसपी अजयपालसिंह लाम्बा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इन सभी के श्रद्धांजलि देने के बाद मेहता के भाई एवं बेटों ने कंधा दिया। दोनों पौत्रियां आगे हांडी लेकर चलीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply