Header Banner

महिलाओं ने निकाली भव्य वाहन रैली

BY — March 8, 2014

080317उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से शनिवार को भव्य  वाहन रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियां भी शामिल थीं। रैली को शहरवासियों ने खूब सराहा।

080318संस्थान के महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले निकाली गई रैली को सुबह ग्रामीण एवं विकास पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, संरक्षक राजकुमार फत्तावत आदि ने हरी झंडी दिखाई। लवकुश स्टेडियम से रवाना हुई रैली में सबसे आगे हिना मेहता स्केटिंग कर रही थीं। फिर बाइक पर चार महिलाएं केसरिया पगड़़ी पहने चल रही थीं। खुली जीप को महापौर रजनी डांगी चला रही थीं। सुसज्जित ट्रेक्टर में भारत माता की झांकी थी। इससे पीछे करीब छह महिला संगठनों की झांकियां थी। फिर करीब दो सौ दुपहिया वाहनों पर महिलाएं रैली के रूप में केसरिया परिधानों में थीं। रैली चेतक सर्किल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए नगर निगम पहुंची। यहां शक्ति का नाम नारी है का नारा बुलंद किया।
080319प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि अगले वर्ष 8 मार्च तक महिला जागरण वर्ष मनाया जाएगा। महामंत्री प्रमिला दलाल ने आभार जताया। रैली में संयोजक ज्योत्‍सना जैन, मंजू फत्तावत, मंजू मेहता, प्रतिभा सुराणा, सुशीला मेहता, नीता धूपिया आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply