Header Banner

कन्या को जन्म देने में भी स्वतंत्र नहीं है महिलाएं

BY — March 8, 2014

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

080305उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विविध आयोजन हुए। कहीं स्वयंसेवी संगठनों ने अपने संस्थान की महिलाओं का ही सम्मान किया तो कुछ संगठनों ने शहर की गणमान्य महिलाओं का अभिनंदन किया।

080306महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकीय माध्यिमक विद्यालय नाथद्वारा की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. विनीता माथुर ने कहा कि देश में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं है क्योंकि वे अपनी ईच्छानुसार भी संतान के रूप में कन्या को जन्म नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि घर, परिवार व बाहरी दुनिया में महिलाओं का प्रबंधन उचच सतर का रहता है। वह अपने गौरव का श्रेय भी पुरूषों को प्रदान करती है लेकिन इसके बावजूद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मकिहलाओं के हित में कानून बनने के बावजूद आज भी 3 वर्ष की बालिका से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं के साथ बलात्कार एवं उनकी हत्या की घटनांए घटित हो रही है। ऐसी स्थिति में समाज को महिलाओं के प्रति अपने नजरीये में बदलाव लाना होगा।
संस्थान के महासचिव भंवर सेठ ने कहा कि नारी उत्थान के लिए पुरुषों को अपने कदम आगे बढ़ाते हुए सामाजिक,राजनीतिक एंव अन्य क्षेत्रों में उचित स्थान प्रदान करना होगा। कार्यक्रम में  सांस्कृतिक एंव साहित्यिक प्रस्तुतियों में नारी को अबला नहीं सबला है, शक्ति की देवी को अब दुर्गा, रणचण्डी बनकर सबक सिखाना होगा, भू्रण में ही उसे नवजीवन देना होगा आदि की भरपूर सराहना मिली। विशिष्टर अतिथि दिलखुश सेठ,श्शारदा क्षेत्रिय, पुश्पा मेहता, शारदा तलेसरा, विमला सरूपरिया, बसन्त राव,सुशीला पोरवाल,विमला अग्रवाल, लीला नागौरी,  सरला कटारिया, गोपी शर्मा, पुष्पाव धाकड़ व पुरूष वर्ग से रोशनलाल  कच्छारा, चौसरलाल कच्छारा, नरेश शर्मा, उमाशंकर अग्रवाल, बी. ए. सनाढ्य, हस्तीमल कोठारी, बलवन्त सिंह ओरडिय़ा ने रचनाएं प्रस्तुत की तालियां बटोरी। अध्यक्षता सुशीला सावनसुखा ने की। प्रारम्भ में महिला अध्यक्ष तारा दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन सुशीला कच्छारा ने किया।
पेसिफिक में महिला दिवस पर निशुल्क जांचें व इलाज
भीलो का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला दिवस पर मातृ शक्ति को समर्पित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 650 से ज्यादा महिलाओ की समस्त बीमारियों की निशुल्क जांच व निशुल्क इलाज किया गया। संस्थान के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ. एस एस सुराणा ने बताया कि महिला दिवस के मौके पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से शहर के उदियापोल, सूरजपोल, हिरण मगरी, प्रतापनगर, बोहरा गणेश इत्यादि जगहों से निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई।
080308फ्री डायबिटीज जांच करवाने उमड़ी महिलाएं
महिलाओं में डायबिटीज रोग के प्रति जागरूकता लाने और उनसे होने वाले गंभीर परिणामों से सचेत करने के लिए दीर्घायु एंडवास डायबिटीज क्लिनिक द्वारा अंतरराष्ट्री य महिला दिवस पर शहर के हाथीपोल, बोहरवाड़ी, चमनपुरा, भोईवाड़ा, मधुबन, आयड़ क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं की घर-घर जाकर निशुल्क डायबिटीज जांच की गई और रोग ग्रस्त महिलाओं को उपचार के लिए प्रेरित किया गया। निदेशक आनन्द चतुर्वेदी ने बताया कि महिला दिवस पर आयोजित इस जांच शिविर में 45 प्रतिशत से अधिक महिलाओं में डाबिटीज के लक्षण पाए गए।
08030922 महिलाओं ने किया नेत्रदान का संकल्प
नारायण सेवा संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीाय महिला दिवस पर शनिवार को 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने उन्हें राधाकृष्ण का चित्र, श्रीनाथजी का उपरना व उपहार प्रदान किए। उन्होंने बताया कि ये सभी मध्यमवर्गीय परिवार की  महिलाएं संस्थान की स्थापना से ही विभिन्न विभागों में पूर्ण निपुणता के साथ सेवा कार्यों का सम्पादन कर रही है। अग्रवाल ने बताया कि सम्मान समारोह में 22 महिलाओं ने मरणोपरान्त नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply