Header Banner

वसुंधरा के जन्मदिन पर सशक्‍तीकरण कार्यक्रम

BY — March 8, 2014

080310उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से वसुंधरा राजे के जन्म दिन एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य  में महिलाओं के सशक्तीरकरण पर एकलिंगपुरा गांव में कार्यक्रम हुआ।

शहर जिला मंत्री किरण डांगी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रजनी डांगी व विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका मूंदड़ा थी। संचालन किरण तांतेड ने किया। एडवोकेट मंजू हाड़ा ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिये व मजबूत संगठन के बारे में समझाया। डॉ. मूंदड़ा ने महिलाओं को शिक्षा व रोजगार के बारे में समझाया व महिलाएं बेटी ही नहीं, बहू भी है व बहुमत भी। अगर ये एकजुट हैं तो शक्ति से कम नहीं।
ग्राम पंचायत भूताला में स्वास्थ्य, जागरूकता व महिला अधिकारों के बारे में चर्चा की गई साथ ही वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समझाया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने होली पर्व को देखते हुए होली व फाग के गीत भी प्रस्तुत किये। उक्त कार्यक्रम शहर जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा ने संस्कार व महिलाओं को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए संस्करवान बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गोपाल कुंवर, राजकुमारी गन्ना, विजयलक्ष्मी कुमावत, किरण डांगी, मंजू हाड़ा, जीवनलता, हेमलता जैन, सुनीता अग्रवाल, मनोरमा कोठारी, रतनदेवी साहु, उपसरपंच लीला देवी, पानी बाई व ग्रामीण महिलाए उपस्थित थी। धन्यवाद सरपंच नारायणसिंह ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply