देहात कांग्रेस की बैठक : गिले शिकवे दूर

BY — March 21, 2014

210311उदयपुर। लोकसभा चुनावकी तैयारियों को लेकर आरएमवी सभागार में देहात कांग्रेस की हुई बैठक में सारे गिले-शिकवे दूर हुए। सभी गुटों के नेता एक साथ एकत्र हुए और कांग्रेस को जिताने का संकल्पल किया।

अध्यक्षता करते हुए देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि पार्टी ने आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए निवर्तमान सांसद को पुनः पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। हम सबका दायित्व बनता है कि बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हुए केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अधिकारों के साथ जनता के बीच जाने की जरूरत है। इन 98 दिनों की वसुंधरा सरकार के काले कारनामो एवं जनहित में कोई कार्य नही किये जाने तथा जनता के बीच झूठे वायदे करने वाले भाजपा की पोल बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ को बताएं।
210312कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीरसिंह मीणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई उनसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। जनता के बीच हम अपने विकास कामों को लेकर जाएंगे। बैठक में विधायक हीरालाल दरांगी, पूर्व विधायक नगराज मीणा, राईया मीणा, बसन्तीदेवी मीणा, सज्जन कटारा ने भी बैठक में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव मे रही कमजोरियों को दूर करते हुए एकजुटता से राहुल गांधी के नेतृत्व मे होने जा रहे इन चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टी की मजबूती हेतु कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक को राजस्थान इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, डूंगरपुर उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, महामंत्री मथुरेश नागदा, मुमताज कुरैशी, पीसीसी सदस्य इन्द्रा राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल सांखला, झाडोल प्रधान कन्हैयालाल खराडी, डूंगरपुर प्रधान मंजुला रोत, आसपुर प्रधान उषा मीणा, जिला परिषद सदस्य गौतमलाल मीणा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शान्ता प्रिन्स, पूर्व प्रधान किशन त्रिवेदी, सराडा ब्लॉक अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, लसाडिया जगजितेन्द्रसिंह शक्तावत, भीण्डर कुबेरसिंह चौहान, मावली जीतंिसंह चुण्डावत, खेमली महेश पालीवाल, वल्लभनगर मेघराज स्वर्णकार, हिरणमगरी प्रमोद मेनारिया, धरियावद विजेन्द्र कुमार बहेडा, आसपुर करणसिंह चौहान, गिर्वा भगवतसिंह झाला, पुनाली मनोज पाटीदार, डीसीसी सदस्य अब्दुल अजीज खान आदि ने सम्बोधित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *