बहन ने हड़पे मां के जेवरात

BY — March 21, 2014

Police_capउदयपुर। घंटाघर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बहन पर मां के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। रावजीका हाटा निवासी सतवीरसिंह पुत्र गोवद्र्धनसिंह ने इसी मोहल्ले में रहने वाली अपनी बहन लता कंवर पत्नी भंवरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि उसकी मां तुलसीदेवी ने मरने से पहले अपनी सम्पत्ति को लेकर वसीयत बनाई थी।

इसमें संपत्ति के साथ-साथ जेवरात में भी उसका हिस्सा रखा गया। मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार के बाद उसने जेवरों की पोटली अपनी बहन के हाथ दे दी थी, जो उसने पेटी में रख दिए। कुछ दिन बाद जब जेवरों के हिस्सा करने की बारी आई तो पेटी से जेवर गायब थे। इसव पर बहन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *