क्ले क्राफ्ट इंडिया का समर कलेक्शन

BY — March 26, 2014

गर्मी में कोल्ड कॅाफी का मज़ा कीजिए दुगना

260316उदयपुर। भारत में फाइनबोन चाइना व सिरेमिक टेबलवेयर के सबसे तेजी से बढ़ते निर्माता व खुदरा विक्रेता क्ले क्राफ्ट इण्डिया ने फाइन बोन चाइना व सिरेमिक टेबलवेयर व टी सेट का समर कलेक्शन पेश किया है।

यह डिजाइनर मग सेट हर दिन को ठंडक भरे अहसास के साथ जोशीला बनाते हैं। नये श्रेणी के डिनर सैट के साथ आकर्षक आइस्क्रीम बाउल खाने का जायका व स्वादिष्ट डेज़र्ट को मजेदार बाना देते हैं।

orange flowerक्ले क्राफ्ट इंडिया के निदेशक भरत अग्रवाल के अनुसार रसोई में कई बर्तनों की जगह या तो फाइन बोन चाइना, सिरेमिक या थर्मोवेयर उत्पादों ने ले ली है। सीजनल डिमांड को ध्यान में रख कर हमने बटरी ब्लूम थीम के तहत समर कलेक्शन को एक अलग अंदाज में पेश किया है, जिसमें हल्के और कोमल रंगों का इस्तेमाल किया है। लोग इस समर मग की नयी श्रृंखला को बेहद पसंद करते हुए इन मगों में कोल्ड कॅाफी का आनंद ले सकेंगे।’ ऑनलाइन पोर्टलों पर ट्रेंडिंग में बेली प्रीमियम गोल्ड डिनर सेट, उर्मी डिनर सेट, ज्योर्जिया टी सेट और ज़ेड सीरीज़ के मग ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। इसके अलावा फेमिली टी टम्बलर की लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि इसमें परिवार के हर सदस्य के लिए खास रंग चुनने की खासियत है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *