Header Banner

महावीर जयंती कार्यक्रम : कवि सम्मेलन 5 को

BY — April 4, 2014

नौ दिन तक चलेंगे कार्यक्रम महावीर जैन परिषद के तत्वाषवधान में

jainउदयपुर। महावीर जैन परिषद द्वारा आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ शनिवार को जैन समाज की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जैन जागृति सेन्टर द्वारा आयोजित मुक्ताकाशी रंगमंच पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन से होगा। सम्मेलन में समाज की आठ प्रतिभाओं को ‘ज्वेल्स ऑफ लेकसिटी’ सम्मान से नवाजा जायेगा।

जैन जागृति सेन्टर की उदयपुर इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जैन समाज की विभूतियां सुन्दर लाल डागरिया, अनिल मेहता, भाविक जैन, आर्यन परमार, सनत्त जैन, संजय बडा़ला, नाथुलाल  डांगी  एवं  धीरज सामर को सम्मानित किया जायेगा। सम्मेलन में जैन समाज के स्थानीय जनप्रतिनिधि अतिथि होंगे। सेन्टर के महामंत्री दीपक सिंघवी ने बताया कि 5 अपै्रल को लोक कलामण्डल मुक्ताकांशी रंगमच में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अशोक चक्रधर, मनवीर मधुर, दिनेश देशी घी, संजय खत्री कालाधन, सरदार वाहे गुरु भाटिया कविता पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार अजात शत्रु होंगे।
‘विद्याश्री’ सम्मान कल : श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष लोकेश कोठारी एवं महामंत्री चन्द्रशेखर चित्तौडा ने संयुक्त रूप से बताया कि 6 अपै्रल को अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में अपराह्न 3 बजे सकल जैन समाज की 71 प्रतिभाओं को विद्याश्री सम्मान से नवाजा जायेगा। इस समारोह में सुविवि के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी, गीताजंली विवि के कुलपति डॉ. राजेन्द्र नाहर, विद्यापीठ विवि के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत एवं शिक्षा उपनिदेशक भरत मेहता अतिथि होगें। समारोह की अध्यक्षता चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष के. एस. मोगरा करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply