Header Banner

पांच दिन में एक और स्वाइन फ्लू रोगी की मौत

BY — April 4, 2014

swine fluउदयपुर। एमबी अस्पताल में पांच दिन के अंतराल में दो स्वाइन फ्लू रोगियों की मौत हो गइ। गुरुवार देर रात अस्पताल में भर्ती एक रोगी ने दम तोड़ दिया, जिसका शव शुक्रवार को पॉलीथिन में लपेटकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनसार गुरुवार को मृत स्वाइन फ्लू रोगी भीलवाड़ा शहर के व्यास कॉलोनी का रहने वाला था। उसके स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने उसे दो अप्रेल को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि इससे पहले गीतांजलि अस्पताल में उसका निमोनिया की शिकायत पर उपचार चल रहा था। वार्ड प्रभारी डॉ. महेश दवे ने बताया कि रोगी का निदान देरी से शुरू हुआ। बीमार होने के बाद तीन चार दिन तक भीलवाड़ा तथा अगले चार-पांच दिन निजी अस्पताल में उपचार लेता रहा। उल्लेखनीय है कि गत 28 मार्च को सलूम्बर क्षेत्र के एक अधेड़ की भी स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई थी। जिले में स्वाइन फ्लू से इस साल मरने वाले लोगों की संख्या अब तीन पहुंच गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply