Header Banner

राहुल गांधी 10 को आएंगे उदयपुर

BY — April 6, 2014

rahulउदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी  10 अप्रेल को उदयपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे संभागसतरीय जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर से रघुवीरसिंह मीणा, चित्तौड़गढ़ से डॉ. गिरिजा व्यास, बांसवाडा़ डूंगरपुर रेशम मालवीया, राजसमंद से गोपालसिंह शेखावत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम के संकेत अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस से मिलते ही देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं सांसद प्रत्याशी रघुवीरसिंह मीणा ने दौरे के आयोजन से लेकर प्राथमिक तैयारी एवं आवश्यक अनुमतियां लेने का कार्य प्रारम्भ कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply