Header Banner

एकजुटता के लिए युवा पीढी़ आगे आए : राणावत

BY — April 6, 2014

मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह व भवन का लोकार्पण

060405उदयपुर। क्षत्रिय विकास संस्थान की ओर से में रविवार को हिरण मगरी सेक्टर 13 स्थित परिसर में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह हुआ।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बी. एस. कानावत, मुख्य अतिथि एवीवीएनएल के एसई बी. राणावत, विशिष्ट  अतिथि समाजसेवी मनोहर सिंह कृष्णावत, विधायक भंवरसिंह पलाडा, भीम सिंह चुण्डावत, प्रो. दरियाव सिंह चुण्डावत तथा बी. एन. संस्थान के पूर्व प्रबन्ध निदेशक तेज सिंह बान्सी, पदमसिंह पाखण्ड, भभूतसिंह तितरडी़ आदि थे।
संस्थान के अध्यक्ष रामसिंह सोलंकी ने  बताया कि मुख्य अतिथि बी. राणावत ने युवाओं को आव्हान किया कि वे समाज में सभी वर्गो को एकजुट करने और एक सूत्र में बांधने के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कारित बनाने के साथ-साथ सामाजिकता से जोड़ना जरूरी हैं । साथ ही शिक्षा की अलख जगाना एवं कमजोर परिवारों को आगे लाना होगा।
060406अध्यक्षता करते हुए कानावत ने कहा कि किसी भी जाति की उन्नति  एवं अवनति जीवन, मृत्यु को जाति के अन्दर चलने वाली दिशा रोपी तरंग विच्छेद पर आश्रित होती है। जो उसके अन्दर से उठती हैं। किसी प्रकार की विचार तरंग हमारे अन्दर है। हम सभी अपनी जाति विशेष के बारे में क्या सोचते है और क्या करना चाहते है इस बात पर हमारे जाति का भविष्य तय होता है। अतः क्षत्रिय समाज को विकास की ओर ले जाने के लिये हमें समाज को धार्मिक एकता, निःशुल्क शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षक, आर्थिक उन्नति  एवं राजनीतिक स्थान, अपने कुल मन्दिरों के निर्माण से ही आगे बढेंगे।
विशिष्ट  अतिथि कृष्णावत ने कहा कि वर्तमान समय में सभी क्षत्रिय समाज की एकता से ही खुशहाली, विकास और प्रगति के नये अध्यायों का को खोला जा सकता हैं। आपसी मतभेद और अर्न्तकलह को समाप्त करके हमें धार्मिक विकास, शैक्षणिक विकास ,आर्थिक विकास,  सांस्कृतिक विकास  के बारे में सोचना होगा तभी हमारा समाज नई उंचाइयों को छुएगा। सचिव महेन्द्रनाथ सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सहित 75 दानदाताओं को शॉल, प्रतीक चिन्ह, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply