मतदान करेंगे रघुवीर परसाद में तो अर्जुन सलूम्बर में

BY — April 16, 2014

160404उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने बुधवार को अपने अपने क्षेत्रों में दौरा कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। बुधवार रात्रि विश्राम दोनों अपने अपने गृह क्षेत्रों में करेंगे। गुरुवार सुबह मतदान के बाद वे अन्य स्थानों के लिए निकलेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा बुधवार को टीडी, जावर, जावर माईन्स, पडूणा, चणावदा, परसाद, खरबर, सरू क्षेत्र का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मीणा रात्रि विश्राम परसाद में करेंगे तथा गुरूवार को परसाद में अपने मतदान स्थल पर मतदान करेंगे।
उधर भाजपा प्रत्यााशी अर्जुनलाल मीणा ने सुबह शहर में सम्पर्क के बाद काया टीडी होते हुए जावर माता के दर्शन किए। वहां से केसरियाजी दर्शन कर विभिन्न गांवो में होते हुए सलूम्बर पहुंचे। रात्रि विश्राम वे सलूम्बर में करेंगे। सुबह मतदान के बाद वे खेरवाड़ा, झाड़ोल, फलासिया, कोटड़ा होते हुए गोगुंदा आएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *