Header Banner

प्‍याजियो : लोन मेला एवं फ्री सर्विस केम्प

BY — April 16, 2014

160403उदयपर। प्याजियो कम्पनी के अधिकृत विक्रेता सचिन मोटर्स प्रा.लि. द्वारा आयोजित किया गया दो दिवसीय लोन मेला एवं फ्री सर्विस केम्प हुआ। लोन मेले के अन्र्तगत थ्री व्हीलर पेसेन्जर व लोडिंग के ग्राहको को इन्श्योरेन्स स्कीम नि:शुल्क दी गयी, साथ ही उन्हें उपहार भी दिये गये।

सचिन मोटर्स के निदेशक सुभाष सिंघवी ने बताया कि फ्र ी सर्विस केम्प के अंतर्गत दोनों दिन करीब 50 ग्राहको ने लाभांश प्राप्त किया इस केम्प में ऑयल फिल्टर फ्री दिया गया एवं अपने वाहन की अच्छी देखभाल करने वाले ग्राहक मोइनुद्दीन को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर  दो लक्की ड्रा भी निकाले गये जिसमें मोइनुद्दीन प्रथम,एवं आजाद मोहम्मद व लालूराम द्वितीय रहें। विजेताओं को  पुरूस्कृत किया गया। केम्प में प्याजियो कम्पनी के विनोद बासन ने ग्राहकों को अच्छे रखरखाव व तकनीकी जानकारी दी ।
कम्पनी की निदेशिका दर्शना सिंघवी ने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रतिमाह इस प्रकार के आयेाजित किये जाते रहेंगे, ताकि ग्राहक अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर प्याजिओं के सिद्धार्थ चौहान भी उपस्थित थे। अन्त में सुभाष सिंघवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply