Header Banner

फतहसागर में मिला युवती का शव

BY — April 17, 2014

170417उदयपुर। शहर की प्रसिद्ध फतहसागर झील में गुरूवार सुबह एक युवती का शव पानी पर मिला। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अंबामाता थानाधिकारी शिवप्रकाश ने बताया कि गुरूवार सुबह फतहसागर पर देवाली टी पाईंट से फतहसागर की ओर की पाल पर पहली छतरी के पास में एक युवती का शव पानी पर आने की जानकारी मिली थी। थाने से जाब्ता गया। पहली छतरी के पास युवती का शव पानी पर था। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया और युवती के शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी के अनुसार युवती की आयु करीब 23 से 25 वर्ष के मध्य है। युवती ने काले रंग की लैगिंग्सन और ब्ल्यू रंग का कुर्ता पहना हुआ है। युवती का रंग गेहुंआ है। युवती के बाएं हाथ पर रेखा नाम गुदा हुआ है। पुलिस ने युवती के शव को मोर्चरी में रखवाकर शहर के सभी थानों में शिनाख्तगी के लिए सूचना दे दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply