Header Banner

कार की टक्कर से वृद्धा की मौत

BY — April 17, 2014

170416उदयपुर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में सब्जीो बेचकर घर लौट रही एक वृद्धा की कार की टक्कर से उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थावरी (60) पत्नी भाणाजी मीणा निवासी बरोठी जो परसाद में ही हाइवे पर सब्जी बेचती थी। यह वृद्धा बुधवार दोपहर को हाइवे पार कर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे एम.बी. चिकित्सालय में लेकर आए। उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और वृद्धा के पुत्र लक्ष्मण मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply