Header Banner

जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत

BY — April 17, 2014

170415उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान था हालांकि उसके यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महेन्द्र (23) पुत्र मोहनलाल सालवी निवासी दक्षिणी सुंदरवास जो पेंटिंग का काम करता था। इस युवक ने बुधवार को विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। उल्टियां करने पर परिजन उसे एम.बी. चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। हालांकि तनाव के कारणों का परिजनों को जानकारी नहीं थी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply