दो दिनी राहत के बाद फिर चिलचिलाई धूप

BY — April 21, 2014

210408उदयपुर। दो दिन की बरसाती राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर चिलचिलाती धूप ने शहरवासियों को पसीने से तरबतर कर दिया। आसमान साफ रहा और सुबह से ही धूप तीखी रही। उधर बारिश थमने से आसपास के गांवों में ग्रामीण भीगी फसल को सुखाने का जतन करने में लगे रहे।

210410शहर सहित आसपास के गांव कस्बों में दो दिन से हो रही बारिश के कारण फसल गीली हो गई थी। किसानों को काफी नुकसान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोहों में भी खासा व्यवधान आया। सोमवार को झीलों के किनारे सूने सूने रहे। शाम ढलने के बाद शहरवासी झीलों पर पहुंचे और ठंडी हवाओं का आनंद लिया। बाहर से आने वाले ग्रामीण भी पार्कों में छाया तलाशते रहे।

210409

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *