Header Banner

राज्यस्तरीय समर ट्रॉफी क्रिकेट 4 जून से

BY — April 21, 2014

मिराज प्रायोजित स्पर्धा के राबचा स्टेडियम में होंगे मैच

210407उदयपुर। राज्यस्त‍रीय समर ट्राफी क्रिकेट स्पर्धा का आगाज 4 जून को राबचा स्थित मिराज स्टेडियम में होगा। स्पर्धा 14 जून तक चलेगी। विजेता को 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आयोजक मंत्रराज पालीवाल ने बताया कि इसमें राज्य भर से 16 टीमें भाग लेंगी जिनका चयन 10 मई को लकी ड्रॉ से किया जाएगा। इस स्पर्धा में 20 वर्ष की आयु तक के युवा भाग ले सकेंगे। मैच 20-20 की तर्ज पर खेले जाएंगे। इसमें कुल 28 मैच खेले जाएंगे। रजिस्ट्रेशन 9 मई तक किया जाएगा।
आयोजकों में पालीवाल के सहयोगी सुमित श्रीमाली एवं मुकेश सुथार ने बताया कि उपविजेता को 31 हजार एवं तृतीय स्थातन पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में डीआईडी डांसर मीनू पंचाल, लतिका गिल, मंगेश मंडल इंडियन आयडल फेम प्रिया पटेल आदि प्रस्तुतियां देंगे। स्पर्धा का आयोजक मिराज ग्रुप है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply