Header Banner

धानमण्डी में महिला से चेन स्नेचिंग

BY — April 25, 2014

Police_capउदयपुर। शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में खरीददारी करने के लिए गई एक महिला के गले से एक युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। युवक पैदल था, लोगों ने इस युवक का पीछा भी किया था, परन्तु आरोपी का पता नहीं चला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशीला पत्नी प्रभुलाल जैन निवासी अहिंसापुरी ने मामला दर्ज करवाय कि वह हनुमान चौक में एक गुड़ की दुकान में खरीददारी कर रही थी। गुड़ लेकर लौटते समय एक युवक आया और इस युवक ने उसके गले में पहनी दो तोला वजनी सोने की चेन झपट्टा मारकर तोडक़र ले गया। घटना के बाद विवाहिता ने शोर मचाया तो काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस युवक का पीछा भी किया, परन्तु युवक भीड़ में ओझल हो गया। महिला के अनुसार युवक करीब 20 वर्ष का था, रंग गेहुआं, ग्रीन कलर की शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, परन्तु इस युवक का पता नहीं चला। जिस पर उसने अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply