Header Banner

कॉलेज गई छात्रा का फोन चोरी

BY — April 25, 2014

युवती के भाई ने चोर को पकडक़र किया पुलिस हवाले

250410उदयपुर। शहर के भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई एक युवती का फोन एक युवक चोरी कर ले गया। युवती के भाई ने सीसीटीवी फुटेज में देखकर इसी महाविद्यालय में पढऩे वाले एक युवक को पकडक़र पुलिस के हवाले किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्णपालसिंह पुत्र विजयसिंह राठौड़ निवासी नेगडिय़ा ने मामला दर्ज करवाया कि वह बीएन कॉलेज में अध्ययनरत है और उसकी बहन भी यहीं पर पढ़ाई करती है। 9 अप्रैल को उसकी बहन परीक्षा देने के लिए गई थी। जहां से उसका मोबाईल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर उसने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा तो सामने आया कि इसी विद्यालय में प्रथम वर्ष में पढ़ाई करने वाला दिनेश पुत्र भैरूलाल डांगी निवासी खेमली ने उसकी बहन का फोन चोरी किया है। इस पर उसने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है और उसके कब्जे से फोन बरामद कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply