Header Banner

कटारिया कुशल, चले वॉकर के सहारे

BY — April 27, 2014

270415उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया का अहमदाबाद के सेल्बी हॉस्पीटल में डॉ. विक्रम शाह द्वारा एक पांव के घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद रविवार को चिकित्सकों ने उन्हें वॉकर से चलाया। साथ ही फिजियोथैरेपी व व्यायाम भी निरंतर करवाए जा रहे हैं।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शाम 6.30 बजे कटारिया ने दूरभाष पर स्वस्थ्य बताया और कहा कि आज डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ सीढ़िया चढ़वाई और कुछ दूरी पर वॉकर के सहारे पैदल चलवाया अभी इसी कार्य में लगा हूं। स्वास्थ्य काफी अच्छा है।

270416उन्होंने शहरवासियों शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों संगठनों के पदाधिकारियों जिन्होने उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है के प्रति आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि दाहिने पॉंव के घुटने की सफल सर्जरी के एवं परीक्षण पश्चात संभवतः मंगलवार को सायं कटारिया के बॉये पैर के घुटने का प्रत्यारोपण किया जाना संभावित है। कटारिया से मिलने के लिये उदयपुर से भाजपा के शहर जिलाउपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, महामंत्री लोकेश द्विवेदी, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजलाल नागदा, सत्कार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, डॉ. किरण जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मुंदड़ा, सुशील मूंदड़ा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी अहदाबाद स्थित सेल्बी हॉस्पीटल पहुंच कटारिया की कुशलक्षेम पूछी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply