युवक-युवती के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला

BY — April 28, 2014

दोनों ही नाबालिग

280408उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में स्थित गोवर्धनसागर तालाब में रविवार शाम को एक युवक और युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर थाने से जाब्ता आया और दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों ही नाबालिग है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोवर्धनसागर तालाब में एक युवक और युवती दोनों ही सीढिय़ां उतरकर तालाब में चले गए थे और पानी में पांव डालकर बैठ  गए थे। शाम को वहां पर घूम रहे लोगों ने यह देखा तो दोनों को बाहर आने के लिए कहा तो दोनों ने इंकार कर दिया और पानी में कूदने की धमकी देने लगे। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और दोनों को उपर बुलाया। पूछताछ में दोनों ने अपने बारे में बताया तो पुलिस ने इस बारे में दोनों के जवाहर नगर में रहने वाले परिजनों को बुलाया। परिजनों ने आने पर परिजनों ने दोनों के घर से बाहर निकलने और इस तरह से आत्महत्या करने के प्रयास के बोर में जानकारी से इंकार कर दिया। इसके साथ ही यह सामने आया दोनों ही नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *