Header Banner

ट्यूरिज्म क्रिकेट कप के सारे मैच रद्द

BY — May 1, 2014

रन लेने के दौरान कल खिलाड़ी की हुई थी मृत्यु

010511उदयपुर। होटलों के चल रहे ट्यूरिज्म क्रिकेट कप के सारे मैच रद्द कर दिए गए। बुधवार को मैच में रन लेने के दौरान एक खिलाड़ी की मृत्यु हो जाने के बाद यह निर्णय किया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनेां को सौंप दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार होटलों के चल रहे टूर्नामेंट ट्यूरिज्म क्रिकेट कप के तहत बुधवार को होटल लीला पैलेस एवं लेक पैलेस के मध्य  मैच चल रहा था। लीला पैलेस की ओर से बल्लेबाजी कर रहे शैफ भिलाई (छत्तीसगढ़) निवासी हरविंदरसिंह‍ रन लेने दौड़े। वह पिच पर ही दौड़ते हुए गिर पड़े और हांफने लगे। अन्य  लोगों ने उन्‍हें पानी पिलाया। उसके बाद भी स्थिति सही नहीं हुई तो उसे निजी चिकित्सा‍लय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर गुरुवार को उसके परिजन यहां पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के साथ भेज दिया गया। दोपहर की फ्लाइट से शव को परिजन छत्तीसगढ़ ले गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply