गणगौर घाट पर गूंजी गंगा आरती

BY — May 1, 2014

दुग्धाभिषेक, पूजन व हवन आज
गंगा नदी, झीलों व प्राकृतिक जलस्त्रोतों के संरक्षण का लिया संकल्प

010512उदयपुर। भगवान परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर पंचदिवसीय आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार शाम को गणगौर घाट महिला शाखा द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया।

भगवान परशुराम की पूजार्चना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला शाखा की सदस्याओं ने मंगलगीत का गायन व गरबा नृत्य किया। घाट पर आकर्षक रंगोली भी की गई। झील हितैषी मंच के अध्यक्ष तेजशंकर पालीवाल ने गंगा आरती से पूर्व सभी को गंगा नदी, झीलों व प्राकृतिक जलस्त्रोतों के संरक्षण का संकल्प भी कराया। तत्पश्चात आरती की स्वर लहरियों, गंगा माता व भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम में विप्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी व पार्षद अर्चना शर्मा, मीना शर्मा, राजकुमारी मेनारिया, चन्द्रकांता मेनारिया, पूर्व पार्षद गीता पालीवाल, इन्द्रा राजपुरोहित, नीलू चौबीसा, सुमित्रा आचार्य, चित्रा मेनारिया, रेणु त्रिवेदी, तारा मोड़, चन्द्रा आमेटा, पुष्पा पालीवाल, सुमन जोशी, शांतादेवी शर्मा, लक्ष्मी जोशी, शाकद्विपी समाज के अध्यक्ष चन्द्रकिरण शाकद्वीपी, पार्षद दुर्गेश शर्मा, नागर समाज के गोपालराय नागर, गौड़ समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण गौड, बाबूलाल शर्मा, पारीक समाज के अध्यक्ष डा. विजय पारीक उपस्थित थे।
दुग्धाभिषेक, पूजन व हवन आज : चाणक्य परिवार के अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयन्ती आयोजन के तीसरे दिन चाणक्य परिवार द्वारा शुक्रवार प्रातः 8 बजे सेक्टर 11 के श्रीमद्वल्लभाचार्य पार्क में भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर दुग्धाभिषेक, पूजन व हवन का आयोजन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *