अहमदाबाद में उपचार करवा कटारिया उदयपुर लौटे

BY — May 2, 2014

020503उदयपुर। राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया अहमदाबाद में अपने घुटनों का सफल ऑपरेशन करवाकर शुक्रवार को अपने घर लौट गए। जहां पर कई भाजपाइयों ने कटारिया से मिलकर स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया ने गत दिनों अहमदाबाद में अपने घुटनों का प्रत्यारोपण करवाया था। इसके बाद वह चिकित्सालय में भर्ती थे। उपचार पूरा होने के बाद चिकित्सकों की ओर से डिस्चार्ज करने पर शुक्रवार को कटारिया उदयपुर पहुंचे। जहां पर उनके मित्रों, परिचितों और पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और कटारिया के शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनसे घर पर फिलहाल सुबह 9 से 11 तथा शाम 5 से 7 बजे तक मिला जा सकेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *