Header Banner

वृद्धा के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटे

BY — May 2, 2014

सुबह-सुबह घर के बाद नल का वॉल बंद करने आई थी

020512उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह अपने घर के बाहर नल का वॉल बंद करने आई एक वृद्धा के गले से दो बाइक सवार युवक सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन कर ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लाडकुंवर (60) पत्नी बसंतीलाल जैन निवासी सेक्टर 4 ने मामला दर्ज करवाया कि वह सुबह-सुबह नल आने पर पानी भरने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर लगे वॉल्व को बंद करने के लिए गई थी। इसी दौरान दो बाईक सवार युवक आए, जिसमें से एक युवक इस वृद्धा के पास में आया और मौका देखकर झपट्टा मारकर उसके गले में पहनी सोने की चेन और मंगलसूत्र तोडक़र ले गया। अचानक झपट्टा मारने से यह वृद्धा नीचे गिर पड़ी और मौका देखकर आरोपी फरार हो गए। वृद्धा के जोर-जोर से चिल्लाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और आरोपियों के हुलिए के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर इस बारे में शहर भर के थानों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने वृद्धा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूटे गए सोने की चेन और मंगलसूत्र काफी पुराना होने के साथ-साथ काफी वजनी भी है। जिनकी किमत लाखों रूपए आंकी जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply