Header Banner

परशुराम जयंती : प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पूजन व हवन

BY — May 2, 2014

युवा शाखा आज करेगी रक्तदान

020510उदयपुर। भगवान परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति द्वारा राजराजेश्वर भगवान परशुराम जयंती पर पंचदिवसीय आयोजन के तीसरे दिन चाणक्य परिवार के तत्वावधान में सेक्टर-11 के श्रीमद वल्लभाचार्य पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पूजन व हवन का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत स्नान के बाद षोडशोपचार पूजन किया गया। इसके बाद हवन किया गया। हवन में श्यामसुन्दर सुखवाल, ओम नंदवाना, श्यामसुन्दर मोड़, हरीश आर्य, अजय भार्गव व लक्ष्मीकांत वैष्णव सपत्नीक यजमान थे।

020511इन्होंने व उपस्थित विप्रजनों ने मंत्रों के साथ घृत व शाकल्य की यज्ञाहूति दी। पूर्णाहूति के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पर भगवान परशुराम जयन्ती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य आयोजन में 4 मई को टाउनहॉल से होने वाली विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई। विप्रजनों से 4 मई को अपने घर पर चूल्हा नहीं जलाने की अपील भी की गई।
रक्तदान आज : युवा शाखा के अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने बताया कि शनिवार को प्रातः 10.30 बजे निम्बार्क महाविद्यालय में रक्तदान शिविर होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply