उदयपुर। नगर निगम व उदयपुर स्थापना समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 462 वें उदयपुर स्थापना दिवस समारोह का शुक्रवार सुबह उदियापोल स्थित उदयपुर के संस्थापक महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा पर नगरवासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पण के साथ समापन हो गया।
नगर व नगरवासियों की सुख-समृद्धि के लिये हवन का भी आयोजन हुआ जिसमें महापौर रजनी डांगी, उनके पति वीरेन्द्र डांगी, उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची दम्पत्ति व पार्षदों व नगरवासियों ने आहूतियां दी। महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा का गंगाभिषेक भी किया गया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
