Header Banner

जिस्मफरोशी करने वाली युवतियों को जेल

BY — May 3, 2014

नामों का खुलासा होने की आशंका में हड़कम्प 

030505उदयपुर। शहर पुलिस द्वारा शुक्रवार रात्रि शहर के पॉश इलाके जयश्री कॉलोनी से आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर जिस्मशफरोशी में लिप्तक गिरफ्तार जयपुर निवासी दोनों युवतियों को जेल भेज दिया गया वहीं मकान मालिक अब तक फरार है। युवतियों के मोबाइल से कई नाम खुलने की आशंका से शहर भर में हड़कम्‍प मच गया है।

उल्ले खनीय है कि डिप्टी  गोवर्धनलाल ने शुक्रवार को प्रतापनगर थाना क्षेत्र में जयश्री कॉलोनी में के. आर. गंगवार के मकान में छापा मारा थ। 15 हजार रुपए प्रतिमाह के किराये में लेकर गत तीन महीने से यहां रह रही दो युवतियों जयपुर निवासी पूनम पुत्री गणपतसिंह एवं नेहा पुत्री श्याममसुंदर शर्मा को गिरफ्तार किया था। ये यहां रहकर जिस्मएफरोशी का धंधा कर रही थीं। पुलिस को इन दोनों से मिले तीन मोबाइल नम्बारों की जांच की तो शहर के कई लोगों के नाम मिले। युवतियों के सम्पीर्क में कौन कौन हैं, इनकी जांच की जा रही है। शुक्रवार को आए और इन फोन से किए गए नम्बमरों की भी जांच की जा रही है। बताया गया कि दोनों युवतियों ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं जिनकी भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि इन युवतियों को उदयपुर लाने वाला एक युवक था। युवक ने दोनों को मकान में कमरे दिलवाए थे। पॉश इलाके में मकान लेने का मकसद यही था कि किसी को वेश्याोवृत्ति पर शक न हो।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply