Header Banner

सुनील शेट्टी के खाते में 21 लाख जमा होने की पुष्टि

BY — May 3, 2014

030506उदयपुर। उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में फिल्म  में काम करने के नाम पर 21 लाख रुपए लेकर काम करने से मना करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रार्थी के खाते से सुनील शेट्टी के खाते में 21 लाख रुपए जमा हुए थे। पुलिस ने बैंक के रिकॉर्ड निकलवाए हैं।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर निवासी प्रार्थी हेमेन्द्रशसिंह पुत्र उम्मेादसिंह ने थाने में दर्ज मामले में बताया था कि बॉलीवुड फिल्मद अभिनेता सुनील शेट्टी ने उससे फिल्म1 में काम करने को लेकर 21 लाख रुपए उसके खाते में जमा करवा लिए और फिर काम करने से इनकार कर दिया।
इस पर पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की तो स्पष्ट  हुआ कि हेमेन्द्रसिंह ने अपने खाते से सुनील शेट्टी के खाते में 21 लाख रुपए जमा करवाए हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि 21 लाख रुपए खाते में जमा क्यों करवाए गए। फिल्म में लीड रोल करने के लिए या किसी और अन्य कारण के लिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply