Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल में सालसा डांस का रोमांच

BY — May 4, 2014

040515उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में रविवार को फिल्म फना के गीत तेरे हाथ में, मेरा हाथ है … पर जब सालसा एक्रोबेट्स राज एवं संगीता ने अपनी प्रस्तुति आरंभ की तो मॉल में उपस्थित दर्शकों में हर कोई तालियां बजाने मजबूर हो गया तो कोई एक-टक बस निहारता ही रह गया।

मौका था सेलिब्रेषन मॉल के समर कॉर्निवल का जहां दोनों कलाकारों ने यहां मौजूद हर दर्शक को रोमांचित कर दिया। मॉल प्रबंधन एवं पेसिफिक यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान और मिराज ग्रुप, गणेशम् इलेक्ट्रोनिक्स एवं महेन्द्रा राइज की सह-प्रायोजकता में 15 जून तक होने वाले समर कॉर्निवल के तहत दोनों कलाकारों ने बदतमीज दिल, बदतमीज दिल…, ओ रे पिया, तुझे बुला दिया…,आने से पहले…. गोलमाल गोलमाल….आदि गीतों पर हैरतअंगेज नृत्य की प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर विवश किया और वाह-वाही बटोरीं। इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी अपने नृत्य से समां बांधा। कॉनिवल के तहत एक तरफ जहां विभिन्न शोरुम पर खरीदारों की भीड़ रही वहीं दूसरी ओर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन एवं फन एक्टीविटीज का लुफ्त उठाया।
040516मॉल प्रबन्धन के अनुसार कार्निवल में अगले रविवार शाम 6.30 बजे 11 मई को म्यूजिकल-नाईट विद शिप्रा गोयल, 18 मई को बॅालीवुड डांस परफोरमेन्स एवं 25 मई को इण्डियन आईडल फेम तोरषा सरकार द्वारा लाईव कन्सर्ट होगा। मॉल में खरीददारी करने वालों को केपिटास्टार बोनान्जा लक्की ड्रा  में 5 एसी, 5 रेफ्रीजरेटर और 10 एयर कूलर्स आदि में से कोई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply