Header Banner

आचार्य देव विजय सूरिश्वर का श्रीसंघ में प्रवेश कल

BY — May 5, 2014

050509उदयपुर। श्रीपद्यनाभ स्वामी जिनालय का जीर्णोद्धार एवं चौबीसी के 23 तीर्थकरों की नवनिर्माण होने वाली तेईस देहरियों के भूमि पूजन-खनन एवं शिलान्यास महोत्सव प्रसंग पर आचार्य एवं प्रवचन प्रज्ञ देव विजय रत्न सूरिश्वरजी आदि ठाणा का बुधवार को गाजे-बाजे के साथ श्रीजैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक श्रीसंघ के आराधना भवन में प्रवेश होगा।

श्रीसंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र हिरण ने बताया कि आचार्य श्री उग्र विहार करते हुए झीलों की नगरी में पहुंचे हैं। बुधवार को प्रात: छह बजे हाथीपोल स्थित जैन धर्मशाला पहुंचेंगे। जहां सकल संघ के श्रावक-श्राविकाओं की साढ़े सात बजे नौकारशी होगी। वहां से आचार्यश्री अपने साधु मण्डल के साथ गाजे-बाजे चतुर्विद संघ के साथ शहरके विभिन्न मार्गांे से मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन पहुंचेंगे, जहां पर महिला मण्डलों द्वारा उनकी भावभीनी आगवानी की जाएगी।
संघ के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आचार्य श्री के प्रवेश को लेकर संघ में खुशी की लहर है। मार्ग में स्वागत द्वार लगवाए जा रहे हैं। आचार्य श्री सात व आठ मई को आराधना भवन में विराजित रहेंगे। दोनों ही दिन प्रात: नौ बजे प्रवचन होंगे। यहां से  नौ मई को विहार कर चौगान मंदिर में प्रवेश करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply