Header Banner

मौसम के रंग अनूठे, वैशाख में सावन की बूंदें

BY — May 5, 2014

050513उदयपुर। इस बार मौसम भी अलग अलग रंग दिखा रहा है। वैशाख की तपती दुपहरी में यकायक बरसात की बूंदों ने राहत तो दी लेकिन कुछ देर बरसने के बाद मौसम में उमस फैल गई जिससे रात तक राहत नहीं मिल पाई।

050512050511050515लगातार दिन ब दिन बढ़ रहे तापमान का पारा यकायक सोमवार दोपहर को गिर गया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तेवर अपने पूरे चरम पर थे। दिन तो दिन, रात को उमस के मारे सोना बेहाल हो गया था। क्याप पंखे और क्या कूलर.. सभी बेअसर थे। सोमवार दोपहर बाद अचानक काले बादल घिर आए और शहर सहित उपनगरों में यकायक तेज छींटे गिरने शुरू हो गए। कहीं-कहीं तो इन छींटों ने मूसलाधार बारिश का रूप धारण कर लिया। शहर में भी कुछ देर बाद बारिश रुक गई। हालांकि एकाएक भले ही गर्मी से राहत मिल गई लेकिन शाम ढलते ढलते उमस महसूस होने लगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply