Header Banner

पिस्टल के साथ स्मैक बरामद, शातिर गिरफ्तार

BY — May 5, 2014

050510उदयपुर। निरंतर अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत चल रहे अभियान में पुलिस ने एक और अवैध पिस्टल बरामद की है। सूरजपोल थाने के हिस्‍ट्रीशीटर उक्‍त बदमाश से 500 मिग्रा स्‍मैक भी बरामद की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देश पर चल रहे अभियान में एएसपी (सिटी) राजेश भारद्वाज एवं डिप्टी (पूर्व) गोर्वधन लाल के निर्देशन में सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गोसिया कॉलोनी निवासी सद्दाम उर्फ कट्टा पुत्र इस्मा इल खां (21) को पकड़कर तलाशली ली तो उससे एक पिस्ट ल, 500 मिग्रा स्मै्क बरामद की गई। इसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, अवैध हथियार रखने, जुआ आदि के 10 प्रकरण दर्ज हैं। सद्दाम सूरजपोल थाने का हिस्ट्री शीटर भी है। इसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गत 26 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा  ने इसकी हिस्ट्री शीट खोली थी।

पूछताछ में अन्य वारदात का खुलासा : सद्दाम उर्फ कट्टा ने दो माह पूर्व महावीर ज्वेलर्स पर नकबजनी की वारदात भी कबूल की जिसमें 35 ग्राम सोने की चूड़ियां, 25 ग्राम की सोने की बालियां एवं एक ताबीज चुराया था।
टीम में उपनिरीक्षक मोहरीलाल, हैड कांस्टेबल रोहिताश्व, कांस्टेबल मोहम्मद अतहर, राकेश, रामनरेश व गणेशसिंह व श्यामसुन्दर आदि थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply