Header Banner

निरंकारी मिशन की बाइक रैली

BY — May 7, 2014

070507उदयपुर। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में मानवीय मूल्यों के उत्थान का संदेश देने तथा जान कल्याण की भावना एवं आध्यात्मिक वृद्धि जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से चार दिनों से चल रही बाइक रैली का समापन हुआ। इसमें विशेषकर युवाओं ने उत्त्साह के साथ हिस्सा लेकर शहर में अध्यात्म के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

मंडल के स्थानीय संयोजक महात्मा जीतसिंह ने बताया कि 10 से  12 मई को होने वाली आध्यात्मिक प्रदर्शनी के दौरान 11 मई सुबह 9 से दोपहर  3 बजे तक प्रदर्शनी स्थल पर मानव सेवा एवं “रक्त नाड़ियों मे बहे नालियों में नहीं” का संदेश देने के उद्देश्य से “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जाएगा। मानव ज्ञान एवं विनम्रता भाईचारे कि भावना के अभाव मे बैर, नफ़रत, बुराई, अहंकार रूपी आग को मन में बसाये जलता रहता है। ऐसी स्थिति में अध्यात्म से ही मानव मन और जीवन में शीतलता का अहसास होता है। यही इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य  है। आध्यात्मिक प्रदर्शनी के दौरान भारी संख्या मे श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना व्यक्त की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply