Header Banner

सजावट से दमका सेलिब्रेशन मॉल

BY — May 7, 2014

070508उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल के समर कॉर्निवल में आने वाला हर शख्सर अंचभित है। बड़े ही तरीके से करीने से मॉल में की गई सजावट देखते ही बनती है। हर कोई देखते ही मुग्धप सा हो जाता है।

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के साझे में और मिराज ग्रुप, गणेशम् व महिंद्रा राइज के सह प्रायोजन में हो रहे कॉर्निवल के तहत मॉल में आकर्षक सजावट हर किसी को लुभा रही है। मॉल के मध्य लगी रंगबिरंगी छतरियां पैराशूट को भी मात दे रही है। चमकती लाइटों की रोशनी निहारकर कुछ सोचने को विवश हो रहे तो कोई प्रतिक्रिया देने से नहीं चूकते। यहां पेरेंट्स के साथ आने वाले बच्चे, बड्डी एंड स्वीटी से मुलाकात करके रोमांचित हो रहे हैं। मॉल में 500 रूपए या इससे अधिक की खरीदारी करने वालों को केपिस्टार बोनान्जा लक्की ड्रा में 5 एसी,5 रेफ्रीजरेटर और 10 एयर कूलर्स आदि में से कोई आकर्षक पुरस्कार जीतने का चांस मिलेगा।
मॉल प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन डिलीशियस फूड, एक्साइटिंग गेम्स, एम्यूजमेंट, पपेटीयर, टैटू एस्ट्रॉलोजी, केरीकेचर आर्टिस्ट आदि का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम चार बजे पोटरी, डांस, पेंटिंग सहित कई तरह की हॉबी क्लासेस लगाई जा रही है। प्रबंधन के अनुसार उपरोक्त आयोजन 15 जून तक चलेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply