Header Banner

हार्स राईडिंग कैंप 15 मई से

BY — May 8, 2014

तीन कैटेगरी में चलेगा कैंप

080501उदयपुर। जिला कलक्टेर आशुतोष एटी पेंडणेकर के निर्देश पर 15 मई से हार्स राईडिंग कैंप को शुरू किया जा रहा है। इस कैंप को तीन श्रेणियों में विभक्त किया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

जिला कलेक्टर आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने बताया कि शहरवासियों के लिए यह नया प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रयोग को पूर्व में हॉर्स शो के दौरान लोगों में हार्स राईडिंग के जुनून को देखकर शुरू किया जा रहा है। शहर के कई लोग हार्स राईडिंग करने के शौकीन हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि कैंप के लिए पर्यटन विभाग और कृषि महाविद्यालय कॉलेज का पशुपालन विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसे तीन भागों में बांटा जाएगा। जिसमें प्रथम भाग में छोटे-छोटे बच्चे होंगे जिनकी आयु 5 से 12 वर्ष के बीच की होगी। इसके साथ ही दूसरा भाग में 12 से 15 वर्ष के किशोरवय शामिल होंगे और तीसरे भाग में 18 वर्ष के अधिक लोग शामिल होंगे। इस कैंप में शामिल होने के लिए 2200 रुपए फीस रखी गई है और संभवतया यह कैंप 15 दिन तक चलेगा। जिसमें काफी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply