Header Banner

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में भाव विभोर हुए भक्तगण

BY — May 7, 2014

झाड़ोल में भागवत कथा का पांचवा दिन

070505उदयपुर। झाड़ोल तहसील के गोगला गांव स्थित मां आद्याशक्ति शक्तिपीठ परिसर में चल रही भागवत कथा में आज कथावाचक बालसंत प्रियांशु महाराज ने रामायण प्रसंग में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर उनके जीवन के जुड़ी सभी घटनाओं का वर्णन किया तो उपस्थित भक्त भावविभोर हो उठे।

भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, श्रोताओं ने भजनों पर नाचते हुए भगवान श्री राम का स्वागत किया। इसी प्रसंग में श्रीराम की जीवनी,राजतिलक एवं श्रीराम द्वारा स्वयंवर में धनुष तोड़ कर माता सीता से विवाह का प्रसंग सुनाया। अंत में श्रीराम-सीता के पाणीग्रहण संस्कार के साथ कथा का विराम हुआ। स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्रीराम एवं सीता का मंचन किया। इससे पूर्व कल वामन अवतार को सुनने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस अवसर पर स्थानीय कलाकार द्वारा वामन अवतार का मंचन किया गया।

070506प्रियांशु महाराज ने देवी भागवत में भगवान कार्तिकेय व श्रीगणेश के जन्म,कार्तिकेय द्वारा तारकासुर का  वध, ध्रुव व भक्त प्रहलाद की जीवनी,होलिका एवं हिरनाकश्यप वध आदि के रोचक प्रसंग का वर्णन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच बालसंत ने नारी धर्म व माता पिता कि महिमा का वर्णन भी सुनाया। अंत में भगवान विष्णु के वामन अवतार का मंचन भी स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। श्रोताओं द्वारा भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा अर्चना की गयी। अंत में भक्तों द्वारा श्रीमत देवीभागवत पुराण की गई आरती के साथ कथा का विराम हुआ। कथा पांडाल में प्रशासन द्वारा पुलिस एवं चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध कराई गयी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply