Header Banner

निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का सम्मान

BY — May 7, 2014

070504उदयपुर। आगामी फिल्म के लिए लोकेशन देखने उदयपुर आये निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का आज रोटरी क्लब उदय की ओर से सम्मान किया गया।

क्लब अध्यक्ष शालिनी भटनागर ने बताया कि मेहरा ने शहर की खूबसूरती एवं यहंा के नैसर्गिक सौन्दर्य की तारीफ करते हुए फिल्म की लोकेशन को सर्वश्रेष्ठ बताया। रोटरी क्लब उदय की ओर से 9 मई से होने वाले महिला सशक्तिकरण पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘तुसी ग्रेट हो’ कार्यक्रम में 11 मई को होने वाले समापन समारोह में राकेश मेहरा के भाग लेने की  संभावना है। क्लब की ओर से राकेश मेहरा को कार्यक्रम का ब्रोशर प्रदान किया गया। समारोह में ‘तुसी ग्रेट हो’ कार्यक्रम की संयोजक डॅा. रितू वैष्णव, राघव भटनागर, सांझ नरूला सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply