‘रक्त नालियों में नहीं नाडि़यों में बहे’

BY — May 11, 2014

निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्तदान

110505उदयपुर। निरंकारी मिशन की तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को शहरवासी भारी संख्या में प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए पहुंचे जहां रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की लाइनें देखकर आश्चचर्यचकित थे कि मानव मूल्य को जीवित रखने एवं उन्हें और विकसित करने हेतु निरंकारी भक्त किस प्रकार प्रयासरत हैं।

गौरतलब हैं कि निरंकारी बाबा के आह्वान ’रक्त नालियों में नहीं मानव की नाडि़यों में बहे’ को चरितार्थ करने हेतु यह रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमें आज 95 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी शब्बीर मुस्तफा ने फीता काटकर किया। शब्बीर मुस्तफा ने आंगतुक रजिस्टर में अपने भाव अंकित कर मिशन के समस्त सामाजिक कार्यों की सराहना की। चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीब के वाइस चेयरमैन सुखचैनसिंह कंडा ने भी रक्तदान किया।
110504रक्तदाताओं के उत्साह को  देखते  हुए आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम भी हतप्रभ थी। उन्होंने बताया की सभी रक्तदान शिविरों में लोगो को रक्तदान के लिये हिचकिचाते हुए स्पष्टो देखा जा सकता है किंतु निरंकारी मिशन में आयोजित रक्तदान शिविर का नजारा कुछ अलग ही था। डाक्टर्स की टीम हतप्रभ रह गई जब छोटे बच्चों-बच्चियों ने भी रक्तदान की जिद की। उन्हें डॉक्टर्स ने समझाया कि बडे़ होने पर रक्तदान करना। इसी प्रकार भक्तों में कई ऐसे भी थे जिनका हीमोग्लोबिन कम होने के कारण डॉक्टर्स को मना करना पडा़ और वे मायूस होकर कहने लगे कि अगली बार जब शिविर लगेगा तब तक हम स्वस्थ हो कर अवश्य  रक्तदान करेंगे। प्रदर्शनी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि दातार ऐसी कृपा करें कि इसी प्रकार मानव मूल्यों का उत्थान होता रहे। भक्त रक्तदान करते रहें मानव लाभांवित होता रहे। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ शाखा के संयोजक भोलाराम अनेक साथी संतो के साथ इस रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए। रक्तदान के प्रति समर्पित जाने माने समाजसेवी रविंद्रपाल सिंह कप्पू ने भी भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *