गोगला प्रतिष्ठा महोत्सव : महेंद्र सिंह मेवाड़ करेंगे पूर्णाहुति

BY — May 11, 2014

110514उदयपुर। गोगुन्दा तहसील के गोगला गांव स्थित मां आद्यशक्ति शक्तिपीठ परिसर में चल रहे प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन बालसंत प्रियांशु महाराज ने कृष्ण सुदामा की मित्रता का वर्णन सुनाया। कथा के अंतिम दिन भारी जन सैलाब उमड़ा।

110515महाआरती के पश्चात मुख्य पुजारी प्रकाश दवेर एवं भक्तोa ने बालसंत प्रियांशु महाराज एवं उनके सहयोगियों  को सम्मानित करके विदाई दी। परिसर में बनायी गई यज्ञशाला में पंडितो द्वारा मुख्य पुजारी प्रकाश जी दवेर के सानिध्य में नवचंडी यज्ञ प्रारम्भ हुआ। जिसमें सत्रह जोड़ो द्वारा मुख्य आचार्य एवं पंडितों के नेतृत्व में आहुति दी। शाम को महाआरती के साथ यज्ञ विराम हुआ।
सोमवार को महेंद्र सिंह मेवाड़ एवं मेवाड़ राजपरिवार की गरिमामय उपस्थिति में यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी। इस कर्यक्रम के लिए महाराणा महेंद्र सिंह जी मेवाड एवं राजपरिवार का पलियाखेडा,सती चौराहा झाडोल एवं मामा भानेज की घाटी स्थित स्वागत द्वार पर मंदिर समिति एवं सभी भक्तो द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। वहां से महाराणा महेंद्रसिंह मेवाड सीधे माँ आद्याशक्ति मंदिर में पधारेंगे एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *