सेलिब्रेशन मॉल में शिप्रा ने झूमाया श्रोताओं को

BY — May 11, 2014

110522उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल मे रविवार को फिल्म हंसी तो फसी में अपनी आवाज में गीत गाकर चर्चा में आई गायिका शिप्रा गोयल ने ऐसी सुर सरिता बहाई कि कई श्रोता उसके साथ खुद भी गुनगुनाने से नहीं रोक पाए और हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़ग़ड़ाहट से उसकी हौसला आफजाई करने में भी कोई कमी नहीं रखी।

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के साझे और मिराज ग्रुप, गणेशम् और महिंद्रा राइज की सह प्रायोजकता में आयोजित समर कॉर्निवाल में दूसरे रविवार को म्यूजिकल नाईट में षिप्रा गोयल ने फिल्म धूम थ्री. के गीत दिल कमली….,कमली……..से आगाज कर धमाकेदार एंट्री की। लेकसिटी में इससे पहले शाही शादियों में संगीत संध्याओं में दो बार प्र्रस्तुति देने आ चुकी षिप्रा ने जैसे ही बेबी ढोल बजाएगी…. की आवाज निकाली कई युवा श्रोता सिटियां बजाते हुए झूमने को मजबूर हो गए और गीत समाप्त होते ही वन्स मोर…., वन्स मोर पुकारने लगे। श्रोताओं से खचाखच भरे मॉल में शिप्रा ने इश्क. तेरा तड़फावे……. इश्क  बुलावा… सहित विभिन्न गीत सुरीली आवाज मंर पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। इससे पहले स्थानीय यष मालू ग्रुप के कलाकारों ने भी रोचक गीतों पर नृत्य पेश कर यहां आने वालों का भरपूर मनोरंजन किया। कॉर्निवल के दौरान मॉल में 500 रुपए या इससे अधिक की खरीददारी करने वालों को केपिस्टार बोनान्जा लक्की ड्रा में 5 एसी, 5 रेफ्रिजरेटर, और 10 एयरकूलर्स आदि में से कोई आकर्षक पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *