Header Banner

चाहे जितने फोटो ले ले, कैमरे की रील खत्म न हो जाए..

BY — May 11, 2014

उदयपुर में एक और सेक्स रैकेट पकड़ा

110512उदयपुर। हिरणमगरी थानांतर्गत उदयपुर पुलिस ने एक माह में लगातार दूसरा सेक्स रैकेट पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व ही जयपुर की युवतियों को यहां जयश्री कॉलोनी में आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर वेश्यावृत्ति करती पकड़ी गई थीं। कुछ समय पूर्व गोगुंदा के समीप हाइवे पर एक होल में चल रहे सेक्स  रैकेट का भंडाफोड़ कर कई युवतियों सहित 10-12 युवकों को गिरफ्तार किया था।

110510पुलिस के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित एक घर में वेश्यावृत्ति की सूचना मिली थी। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। पैसे लेकर युवती जैसे ही तैयार हुई, कांस्टेबल ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही महिला कांस्टेबल सहित पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। मकान की तलाशी में मकान मालकिन, दो युवक  और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्थाा में मिले। पकड़ी गई दोनों युवतियों में एक मुंबई और एक नीमच के पास की रहने वाली बताई गई।

110511पुलिस के अनुसार रैकेट की सरगना मकान मा‍लकिन पूर्व में भी कई बार वेश्यावृत्ति के आरोप में पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुकी है। इसके बावजूद उसे कैमरे के सामने आने में कोई शर्म नहीं थी। ऐसे मामलों में युवतियां तो युवतियां, युवक तक कैमरे के सामने आने से घबरा जाते हैं लेकिन उक्ते मकान मालकिन न सिर्फ बगैर नकाब के फोटोग्राफर के सामने आई बल्कि यह तक कहा बताते हैं कि जितने चाहे फोटो ले लो, तुम्हारे कैमरे की रील खत्म  न हो जाए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply